Monday, November 9, 2009

कहीं ऐसा न हो...




बेटा राहुल जल्दी उठजा... लड़की वाले तुझे आज देखने आ रहे हैं... मां थोड़ा और सोलेने दो न... बहुत नींद आ रही है। थोड़ी देर बाद राहुल की मां फिर पुकारती है.. अरे बेटा राहुल... अब तो उठजा... देख 9 बज गए है... और धूप भी कितनी निकल आई है.
इतना कह कर मां झट से किचिन में जाती है और चाय देकर बोलती है - ले इसे पीले और फटाफट जा शेव करवा कर आ... ओर हां फेशियल भी करवा लेना, जिससे कि तू एक दम चकाचक दिखे।
राहुल शेव करवा कर आता और नहाने चला जाता है. तभी राहुल की मां अलमारी में से उसके कपडे़ ला कर बोलती है – ये ले पीटर इंग्लैंड की शर्ट और डेनिम का पैंट...ये तुझ पर बहुत अच्छे लगेंगे... इसको पहन कर जल्दी तैयार हो जा, लड़की वाले तुझे देखने के लिए अभी आने वाले ही होंगे. तभी दरवाजे़ पर बैल बजती हैं. राहुल की मां तुरंत दरवाजा खोलती है- अरे ! आप लोग आ गए...अंदर आईए। तभी पुछती हैं – आप लोगों को घर ढुंढने में कोई परेशानी तो नही हुई. इतने हाल-चाल लेने के बाद वो अंदर जाती हैं... और कहती है... बेटा तैयार तो हो गया है न ? ... ले ये क्रीम लगा कर जल्दी आ जाना.
इतना कह कर राहुल की मां वापस मेहमानों के पास आकर बैठ जाती है. तभी लडकी वाले बोलते है – लडके को तो बुलाइए !
तभी राहुल चाय की ट्रे लेकर डरता हुआ रुम में आता है...और झुकी हुई नज़रें से चाय आगे बढ़ता है. चाय देने के बाद राहुल सर झुकाए हुए सोफे पर बैठ जाता है... इस बीच
उस के मन में कई सवाल कोंधते रहते हैं... पता नही क्या-क्या पुछा जाएगा...?, क्या होगा ?, क्या ये भी मुम्बाई वालों की तरह लोट जाऐंगे या फिर... तभी उसके कानों में अचानक आवाज़ सुनायी पड़ती है - राहुल बेटा क्या क्या आता है तुमको...?, राहुल जवाब देता है- झाडू लगा लेता हूं...चाय बना लेता हूं... कपडे़ धो लेता हूं.. और बाकी के काम भी सीख लूंगा... तभी लड़की बीच में टोकती हुई बोलती है.. वो तो सब ठीक है...पर ये बताओ की कितना कमा लेते हो... राहुल बोलता है - मैं इतना कमा लेता हूं कि ज़िंदगी भर आप की बेटी को कोई तकलीफ नही होने दूंगा. इतनी बात चीत के बाद लड़की और उसके माता पिता उठ हुए बोलते है, वैसे लड़का तो मुझे पसंद है.. लेकिन इस का जवाब तो हम लोग लड़की से पूछ कर ही दे पाऐंगे..इतना कह कर वो लोग चले जाते है. पर राहुल को का आज भी उनके जवाब का इंतजार है। अगर भ्रूण हत्याएं नही रुकी तो वो दिन दूर नही जब...

विष्णु सोनी